रतलाम, आरएनएस, 28 नवंबर। निजी स्कूल के कक्षा 8 वीं के छात्र रिशान कटारा पिता प्रीतम कटारा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने तत्काल एसडीएम आर्ची हरित को घटना स्थल पर निरीक्षण एवं जांच के लिए भेजा। छात्र का निजी अस्पताल मे इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी स्कूल पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

