रायपुर, 28 नवम्बर (आरएनएस)। दिनांक 28 नवंबर 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन , सिगनल एवं दूरसंचार, यांत्रिक, राजभाषा तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ तिल्दा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई- स्पैड से बचाव के लिए बरती जानेवाली सावधानियां, ऑटोमेटिक सिग्नल व्यवस्था में कार्य करने के दौरान दी जानेवाली ऑथोरिटी एवं चालक द्वारा ली जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जानेवाली शीतकालीन सावधानियां एवं पेट्रोलिंग तथा निजी संरक्षा, रिलेरूम में कार्य करते समय ली जानेवाली सावधानियां एवं डिसकनेक्शन , रिकनेक्शन तथा जे पी ओ के बारे में चर्चा, गुड्स शेड एवं साइडिंग में लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग, डोर हीटिंग एवं तारपोलिन के लटकने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा की जानेवाली जांच, फील्ड कर्मचारियों के लिए राजभाषा हिंदी की उपयोगिता, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन। इस संरक्षा सेमिनार में निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 64 लोगों ने भाग लिया।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

