० नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से तेज हुई वसूली, तीन वार्डों से बकाया राशि जमा
० राजस्व विभाग की टीम सक्रिय, दबाव में करदाताओं ने जमा की बकाया कर राशि
० बकाएदारों पर निगम की कड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में कई वार्डों से बड़ी वसूली
० नकद जमा से निगम को मिली राहत, वार्ड 32, 34 और 35 के करदाताओं ने भरा बकाया
दुर्ग, 28 नवम्बर (आरएनएस)। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन और सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव , उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व सहित अमला ने राजस्व विभाग द्वारा बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई और नल कनेक्शन विच्छेदन की चेतावनी का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। निगम की विशेष वसूली टीम द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 32, 34 और 35 में अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल मिलाकर 1.65 लाख रुपये से अधिक की राशि निगम कोष में जमा करवाई गई। वार्ड 32 से बड़ी वसूली, ?1,00,127 जमा वार्ड क्रमांक 32 में कैलाश शर्मा, रवि कुमार एवं विमला शर्मा के माध्यम से ?1,00,127 (एक लाख एक सौ सत्ताइस रुपये) की नगद राशि करदाताओं द्वारा जमा करवाई गई। नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के दबाव ने करदाताओं को कर अदायगी के लिए प्रेरित किया। वार्ड 34 सिद्धार्थ नगर, ?55,231 की वसूली वार्ड नंबर 34 सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में खोरबाहरा सांडेकर द्वारा बकाया एवं सन हाल टैक्स की पूरी राशि जमा कर दी गई। राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान ?55,231 नगद निगम कोष में जमा किए गए। वार्ड 35,?50,410 की राशि जमा इसी प्रकार वार्ड 35 में भगवानदीन यादव द्वारा नल कनेक्शन विच्छेदन के दबाव में ?50,410 रुपये की नगद राशि कर विभाग को सौंपी गई। राजस्व विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान से लगातार बकाया राशि में बढ़ोतरी हो रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।जन संपर्क/राजू बक्शी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

