दुर्ग, 28 नवंबर (आरएनएस)। नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार एक अंर्तराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि दिनांक 07.09.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कंटेनर वाहन क्रमांक एनएल01-एएच-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर नेशनल हाईवे से रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी सूचना पर टीम द्वार टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी की गई मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर से दुर्ग की ओर कंटेनर गाडी को रोककर पूछताछ पर वाहन चालक ने अपना नाम उमेश यादव उम्र 46 साल, निवासी जय नगर जिला मधुबनी, बिहार का बताया आगे पूछताछ में कंटेनर में आमतल्ला कोलकाता पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था रास्ते में ग्राम बारकोड़, देवघर, उडि़सा में परिचित का राहूल मिला जिसने 13 बोरी गांजा को नागपुर में शाहिद के पास छोडऩे को बोला प्रत्येक बोरी का 5000 रूपया देने की बात हुई तब उक्त गांजा को कंटेनर लॉक होने से कंटेनर का नट निकाल कर गेट खोलकर गांजा भरकर नागपुर लेकर जाना स्वीकार किया था, इसके पूर्व भी एक खेप गांजा शाहीद के पास नागपुर छोडना बताया था। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी उमेश यादव, मुस्ताक अहमद, फैयाज अंसारी से माल बरामद कर जप्त किया गया था एवं तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था इसमें मुख्य आरोपी शाहिद अहमद का फरार होना बताया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी शाहिद अहमद का पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी का यशोधारा नगर संगम चौक नागपुर रहने पता चलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
लोकेश
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

