दुर्ग,28 नवंबर (आरएनएस)। दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आवागमन अवरूद्ध कर लोहे के धारदार चाकू से केक काट रहे दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे चाकू जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.11.2025 को सोशल मिडिया इन्स्टाग्राम ऐप के माध्यम से आरोपीगणो अंकित कुरील, अशोक मालापुर, प्रेम चंद्राकर एवं दो विधि से संघर्षरत् बालकों के द्वारा एक राय होकर वर्मा इलेक्टॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिक दुकान के सामने रविदास मंदिर के पास मोचीपारा दुर्ग में सार्वजनिक आने जाने वाले रोड के बीच में मोटर सायकल पर रखकर आवागमन अवरूद्ध कर जन्मदिन मनाते हुए केक रखकर लोहे के धारदार चाकू से केक काटकर सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया इन्स्टाग्राम में पोस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने विडियो का प्रसारण किया गया जिससे जनमानस में गलत संदेश से लोगो में भय व्याप्त है। आरोपियो के इस कृत्य पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 126(2), 191(2) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों की पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर कब्जा मे लिया गया। आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजी गई।
मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत अंकित कुरील उम्र 18 वर्ष 2 माह मोचीपारा दुर्ग,अशोक मालापुरे उम्र 35 वर्ष मोचीपारा दुर्ग तथा प्रेम चंद्राकर उम्र 22 वर्ष ,मोचीपारा दुर्ग को गिरफ्तार किया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

