हरिद्वार,29 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली ज्वालापुर के पीठ बाजार में अमजद और शकीरा पुत्र जबर निवासी मोहल्ला झाड़ान आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने। पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। इसकी पुष्टि ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

