देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। दून विश्वविद्यालय के ईसेल और स्कूल ऑफ डिजाइन की ओर से आयोजन शनिवार को रचनात्मक शिक्षण कार्यशाला एवं स्टार्टअप आइडिएशन जैम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने संदेश में कहा कि शिक्षा में उद्यमिता और नवाचार आधारित गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुधांशु जोशी ने किया। जबकि प्रो. एचसी पुरोहित और कौअना खन्ना निर्णायक रहे। आइडिएशन जैम में ध्रुव प्रकाश मिश्रा, यशवर्धन ढोबाल और गुड्डू कुमार ने स्टार्टअप के बारे में बताया।पोस्टर प्रेज़ेंटेशन में त्रिलोक सुंदरी टीम प्रथम रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

