देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। रोटरी क्लब मसूरी के तत्वाधान में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनपी जैन स्मृति नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 छात्राओं व कालेज के कर्मचारियों ने नेत्र रोग का परीक्षण करवाया। जिनकी दृष्टि कम थी उन्हें नि:शुल्क चश्में वितरित किए गये। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी मसूरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर दिनेश जैन ने पिता एनपी जैन की स्मृति में लगाया है। रोटेरियन रजत अग्रवाल ने परियोजना के उद्देश्य तथा रोटरी मसूरी द्वारा समुदाय के लिए किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में बताया। नेत्र शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून की चिकित्सा टीम ने डॉ. रुचिका उनियाल के नेतृत्व में बड़े ही कौशल और समर्पण के साथ नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। शिविर मे 150 छात्राओं व विद्यालय के कर्मचारियों ने नेत्रों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रोटरी दीपक अग्रवाल, सचिव सचिव रोटेरियन योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डीके जैन, विपुल मित्तल, रोटेरियन विनीश सिंघल, रोटेरियन अश्विनी मित्तल, रोटेरियन सुविज्ञ सब्बरवाल, तथा विद्यालय की प्राचार्या प्रभा थपलियाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

