प्रयागराज,29 नवंबर (आरएनएस)। मोहक हास्पिटल प्रयागराज की संचालिका, निदेशक एवं परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. ऋतु जैन को शिशु रोग विशेषज्ञों की शैक्षणिक संस्था के कार्यकारी मंडल सदस्य (उत्तर प्रदेश) वर्ष 2025–2026 के रूप में मनोनीत किए जाने पर पूरे प्रयागराज जनपद में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।
डॉ. जैन द्वारा लम्बे समय से समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा उपचार से संबंधित अनेक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संचालित किये जाते रहे हैं। इन अभियानों से अब तक समाज के असंख्य लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है, जो उनके समर्पण तथा सेवाभाव का प्रमाण है।
इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित शिवांग पाण्डेय ने मोहक चिकित्सालय पहुँचकर डॉ. ऋतु जैन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. ऋतु जैन के कार्यकारी मंडल सदस्य बनने से प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। बाल स्वास्थ्य, पोषण, जनजागरूकता तथा उपचार सेवा के क्षेत्र में उनका अनुभव समाज के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

