प्रयागराज,29 नवंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी की शोक सभा पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर अपराह्न अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रकाश जायसवाल के शुक्रवार रात को पोखरपुर स्थित आवास पर हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
कहा गया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में न केवल प्रदेश में बल्कि कानपुर में कांग्रेस को मजबूत स्थिति दी। अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास के लिए अनेक प्रोजेक्ट दिए जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला। वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मिनट का मौन भी रखा गया।
शोक व्यक्त करने वालों में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, सुष्मिता यादव, अफरोज अहमद, अनूप त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी , सरताज़ मोहम्मद, राजकुमार शुक्ला, अरशद अली, राम मनोरथ सरोज, शाहनवाज़ कुरैशी, सचिन कुशवाहा, मोहम्मद नसीम, गीता भारती, रिज़वाना बानो, नसरीन बेगम, कामेश्वर सोनकर आज शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

