लखनऊ ,29 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम लखनऊ के जोन-4 द्वारा खरगापुर क्षेत्र में कर वसूली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार, 30 नवंबर 2025 को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह पहल नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों के तहत शुरू की गई है, ताकि नागरिकों को कर भुगतान से संबंधित सुविधाएं सीधे उनके इलाके में उपलब्ध कराई जा सकें।जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि यह शिविर सेक्टर-7 स्थित ऋषिता मैनहटन अपार्टमेंट परिसर में लगाया जाएगा। शिविर की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक आकर्षक श्रीवास्तव और राजेश पाण्डेय को सौंपी गई है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।शिविर में नागरिकों को संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य नगर निगम करों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, वहीं पर ऑन-द-स्पॉट भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी। नगर निगम की टीम और संबंधित अधिकारी पूरे समय शिविर स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।नगर निगम का यह अभियान नागरिकों को कर भुगतान में सुविधा प्रदान करने और राजस्व वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

