मेरठ,29 नवंबर (आरएनएस)। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में विभिन्न महाविद्यालयों और प्रकोष्ठों के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान, विधि संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए संयुक्त सत्र तथा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के शैक्षिक सशक्तिकरण से संबद्ध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता, नेतृत्व, संवेदनशीलता और सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत साइट कॉलेज में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के संकायाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कपिल के मार्गदर्शन में डॉ. स्वेता भारद्वाज एवं डॉ. अरुणा बंसल द्वारा किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इसी क्रम में, सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में बी?ए?एलएल?बी? बैच 2025 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वरिष्ठ विद्यार्थियों से परिचित कराने एवं रैगिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय) के संरक्षण और संकायाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय के मार्गदर्शन में हुआ। एन्टी रैगिंग समिति के सदस्य हर्षित ने संयुक्त सत्र की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नवप्रवेशित और वरिष्ठ विद्यार्थियों के बीच सामंजस्य स्थापित कर एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
सरदार पटेल सभागार में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और विधि क्षेत्र चुनने के अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. रीना बिश्नोई, डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेम चन्द्र, डॉ. आफरीन अल्मास, एना सिसोदिया, सोनल जैन, अरशद आलम, शालिनी गोयल, आशुतोष देशवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
छात्रों ने ब्रेल लाइब्रेरी, इंक्लूसिव प्लेग्राउंड, टैक्टाइल लर्निंग सामग्री, असिस्टिव डिवाइसेस सहित कई संसाधनों का अवलोकन किया। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के प्रो. अनोज राज ने दृष्टिबाधित छात्रों से संवाद कर समावेशी शिक्षण प्रथाओं एवं भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सुभारती डिसेबिलिटी एडवाइजरी सर्विस सेंटर की पहलों की सराहना करते हुए कहा कि यह दौरा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

