मेरठ,29 नवंबर (आरएनएस)। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री, श्री जयन्त चौधरी ने आज स्पोर्टएज मेरठ (स्पोर्ट्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फॉर ग्रोथ एंड एक्सीलेंस) का शुभारंभ किया। यह एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और उद्यमिता में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरने में तेजी लाना और मेरठ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स हब में बदलना है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा स्पोर्ट्स सेक्टर स्किल काउंसिल, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट (क्च्रञ्ज), इन्डस्ट्री एसोसिएशन और ईकोसिस्टम के अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों की साझेदारी में लागू किया जा रहा है। एनएसडीसी, क्च्रञ्ज और हृश्वस्ञ्ज के सहयोग से क्लस्टर के लिए एविडेन्स-बेस्ड लर्निंग और ऑपरेशन मैनेजमेन्ट में सुधार किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री, श्री जयन्त चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा: “खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है; यह अनुशासन, आत्मविश्वास और उद्यमिता का निर्माण करता है। जब भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और हमारे खिलाड़ी बॉक्सिंग, क्रिकेट, कबड्डी तथा अन्य वैश्विक मंचों पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं, ऐसे समय में यह आवश्यक है कि हमारा मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम भी उसी गति से आगे बढ़े। मेरठ में एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स हब बनने की पूरी क्षमता है। स्पोर्टएज, मेरठ के कारीगरों, उद्यमों और युवाओं को आधुनिक कौशल, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करेगा ताकि स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सके, बल्कि अग्रणी भूमिका भी निभा सके”।
स्थानीय खेल प्रतिभा विकास: विद्यालयों और अकादमियों के सहयोग से, यह पहल प्रेरणादायक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। यह मेरठ के लिए 3-5 प्रमुख खेलों की पहचान करेगी और प्रत्येक के लिए एक समर्पित विकास योजना तैयार करेगी। जेंडर इक्विटी को केंद्र में रखना: सुनिश्चित करना कि महिलाओं की भागीदारी, उद्यम विकास और खेल के अवसरों में केंद्रीय भूमिका हो। क्च्रञ्ज और हृश्वस्ञ्ज के समर्थन से विकसित यह कोलैबरेटिव मॉडल मेरठ के स्पोर्ट्स क्लस्टर की आय और कॉमर्शियल स्थिरता को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है, साथ ही इस सफल फ्रेमवर्क को भारत के अन्य हिस्सों में दोहराने का लक्ष्य भी रखा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

