मेरठ,29 नवंबर (आरएनएस)। आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। वेयर हाउस में रखी गयी ईवीएम मशीनो का विधानसभावार सुरक्षित होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व निर्वाचन कार्यालय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

