कुशीनगर, 29 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के चौरा खास पुलिस ने 05 पेटी अवैध देशी शराब व एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे 29 नवम्बर को थाना चौराखास पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोटरसाइकिल बीआर 22 यू 1993 पर बोरी में रखकर 05 पेटी बन्टी बबली अवैध देशी शराब कुल 220 अदद प्रत्येक 200 एमएल, 44 लीटर ले जाते समय बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त छोटू यादव पुत्र रामेश्वर यादव सा0 कोरया थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

