बल्दीराय/सुल्तानपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के आलियाबाद ग्राम सभा में तैनात बीएलओ विजय कुमार यादव के द्वारा सबसे पहले काम संपन्न करने पर उपजिला अधिकारी के द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा युद्ध स्तर पर एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चल रही है जिसमें पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग ,बाल पुष्टाहार विभाग के सभी कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जा रहा है। ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात विजय कुमार यादव के द्वारा निर्वाचन मे उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उपजिला अधिकारी प्रवीण कुमार व तहसीलदार अरविंद तिवारी के द्वारा कार्यालय पर अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर बी एल ओ को सम्मानित किया गया। उपजिला अधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी कर्मचारी निर्वाचन के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल कार्यवाही भी की जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

