40 ग्राम पंचायतों के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
सुल्तानपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। लंबे समय से उपेक्षित मोतिगरपुर से गोसैसिंहपुर छीते पट्टी होते हुए बनी तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। कार्य शुरू होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत से 20 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बन जाने से क्षेत्र की लगभग 40 ग्राम पंचायतों के लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष लाभ मिलेगा। किसानों के लिए खाद-बीज लाने, ले जाने और अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में अब आसानी होगी। विधायक उपाध्याय ने अधिकारियों व संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

