सुल्तानपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा सीता देवी महाविद्यालय, बरौलिया, बाराबंकी में अंतर महाविद्यालय खो-खो ( पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ÓबजरंगीÓ ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि जीत और हार दोनों ही सफलता के पहलू हैं इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय ÓसनीÓ ने टीम का हौसला बढ़ाया और कहा कि टीम का तृतीय स्थान पर पहुंचना आपकी मेहनत और प्रयास को दर्शाती है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह ÓराणाÓ ने टीम को शुभकामनाएं दी और सलाह दिया कि अगर सफलता प्राप्त करनी है तो अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और कोशिश करते रहना चाहिए। टीम मैनेजर डॉ रवीन्द्र शुक्ला ने टीम के प्रयासों की सराहना कि और आश्वस्त किया कि अगली बार हम फाइनल में विजेता बनेंगे।इस अवसर पर प्रो मो शाहिद, डॉ विक्रमादित्य, डॉ अरविंद द्विवेदी आदि शिक्षकों ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

