जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। मडिय़ाहू कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह जाम के दौरान पीछे से गाड़ी में धक्का जाने पर मामूली विवाद को लेकर दो लोगों को पीटकर गंभीर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी ले जाकर इलाज करवा रही है। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी गणेश कुमार सेठ पुत्र श्री राम सेठ पूर्वान्ह 10 बजे होन्डा साइन मोटरसाइकिल से जंगीगंज बाजार आभूषण की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे, वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण वह धीरे-धीरे बाईक निकाल रहे थे कि सामने वाले बाइक सवार की गाड़ी में गणेश कुमार सेठ की बाइक से मामूली धक्का लग गया। आरोप है कि तीन-चार की संख्या में युवकों ने आभूषण व्यवसायी की ईट पत्थरों से जमकर पिटाई कर दिया। घायल आभूषण व्यवसायी ने घायल होने की सूचना मोबाइल द्वारा घर पर दिया उनका बड़ा भाई सुधीर कुमार सेठ भी पहुंच कर बीच बचाव करने लगे। जिसके कारण मनबढ़ो ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटे आई है। दबंगई और मारपीट करने के कारण स्थानीय लोगों ने इक_े होकर एक युवक को पकड़ लिया है। घटना की पुलिस को लोगों ने दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों और एक युवक को थाने ले गयीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

