जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय में मनमानी चरम सीमा पर है। नगर पंचायत जफराबाद के जिम्मेदार नियमों को ताक पर रख कर रहे काम।ज्ञात हो कि बीते 28 नवंबरको नगर पंचायत में बोर्ड बैठक की आहूत की गई। बैठक का एजेंडा 24 घंटे से भी कम समय में सभासदों को जारी किया गया जो कि नियम के विरुद्ध है। बोर्ड बैठक कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी द्वारा एक सप्ताह पहले एजेंडा जारी किया जाता है। जिसकी तैयारी सभासदों द्वारा पूरा कर लिया जाता है किन्तु नगर पंचायत जफराबाद के जिम्मेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। अपने मन से बोर्ड बैठक करा कर अनाप शनाप कार्यों की पुष्टि करा ले रहे हैं। विरोध करने वाले सभासदों को बोर्ड बैठक की जानकारी कुछ घंटे पहले देकर अपने कोरम पूर्ण कर ले रहे हैं। बैठक में वार्ड नंबर 8 की सभासद, वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 10 के सभासदों ने बोर्ड बैठक में शामिल होने से इन्कार कर दिया।नगर पंचायत जफराबाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के द्वारा अपने पक्ष के सभासदों को लेकर मनमानी तरीके से बोर्ड बैठक कर शासनादेश की धज्जियां उड़ाई। जब भी किसी गलत कार्यों की पुष्टि करानी होती है तो अचानक तरीके से बोर्ड बैठक की आहूति की जाती है। जिससे आनन फानन में कार्य की पुष्टि करा सकें। और किसी का भी ध्यान उन कार्यों पर ना जाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

