जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। जेसीआई के अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव नगर के एक होटल में चुनाव अधिकारी आशुतोष जायसवाल के निर्देशन व वर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अंजनी प्रजापति को 62वें अध्यक्ष व सतीश जायसवाल को सचिव पद पर चयनित किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था के सदस्य राज साहू के आस्था पाठ से हुआ।इस दौरान पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जोन अधिकारी डा. संदीप पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष क्रमश: संजय गुप्ता, डा. दिलीप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जिसके बाद चुनाव अधिकारी आशुतोष जायसवाल ने प्रक्रिया के नियमों को बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों सहित सदस्यों की उपस्थिति में सदस्य अंजनी प्रजापति को एक वर्ष के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। साथ ही सचिव पद के लिये सतीश जायसवाल के नाम पर मुहर लगायी गयी। इसकी घोषणा वर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने किया। नवचयनित अध्यक्ष श्री प्रजापति ने बताया कि जनपद की सबसे प्राचीन संस्था का अध्यक्ष होना गौरवपूर्ण है। संस्था के साथियों को साथ लेकर इस संस्था को नई ऊंचाई देने का प्रयास करूंगा। नवचयनित अध्यक्ष और सचिव का माल्यार्पण करके स्वागत किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष क्रमश: कृष्ण कुमार जायसवाल, राकेश जायसवाल, शशांक सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, राज साहू, भरत सेठ, ताहिर कादरी, अजयनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

