जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 78वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। 98 यूपी बटालियन एनसीसी की विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा रक्तदान शिविर, बाइक रैली और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि एनसीसी से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है।सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कैडेट्स को ‘एकता और अनुशासनÓ के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है, जो उनमें नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को विकसित करता है। शिविर में 25 कैडेट्स ने रक्तदान किया। शिक्षकों में डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. आलोक गुप्ता ने भी रक्तदान में भाग लेकर समाज सेवा की मिसाल पेश की। इसके बाद कैडेट्स की संदेश यात्रा (बाइक रैली) को सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य रक्तदान और सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुँचाना था। कबड्डी प्रतियोगिता में गर्ल्स कैडेट्स में गोल्डी यादव तथा बॉयज कैडेट्स में अनुराग सिंह की टीम विजेता रही। निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी और आशुतोष तिवारी ने निभाई। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम में डॉ. अर्पित प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, अंकित राय, शालिनी मौर्या, अजय कुमार, विवेक रंजन, अरविन्द यादव शामिल रहे.।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

