जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने एसआई फॉर्म भरने में व्यापारियों को सहयोग करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के सभी सम्मानित व्यापारियों से चुनाव आयोग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्णत: सहयोग करने के उद्देश्य से बंदी का पूर्णत: लाभ उठाएं। जिलाध्यक्ष ने आह्वान करते हुए सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया कि जो लोग एसआईआर फॉर्म भर चुके हो वह लोग अपने पड़ोस के व्यापारियों को जागरूक करें और उनका फॉर्म भरने में अपना संपूर्ण सहयोग करें जिससे आने वाले समय में किसी भी व्यापारी को भविष्य में होने वाले असुविधाओं और परेशानी से बचाया जा सके। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यापारियों से आग्रह किया वह लोग रविवार को अपने प्रतिष्ठान को बंद कर एसआईआर महत्व को व्यापारियों को बताएं जिससे कोई भी व्यापारी फॉर्म भरने से छूट न जाए ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

