जौनपुर,29 नवंबर (आरएनएस)। विगत वर्षों की निरन्तरता के क्रम में सत्संग विहार, कमला नगर, हुसैनाबाद के तत्ववाधान में 14 दिसम्बर को बीआरपी इण्टर कालेज मैदान में दिन रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 138 वाँ जन्म महोत्सव समारोह अत्यन्त दिव्यता एवं भव्यता के साथ होगा। जिसमें विभिन्न प्रान्तों से आगत श्री श्री ठाकुर जी के परम अनुभवी, उत्कृष्ट एवं विद्वान साधकों द्वारा दिये जा रहे बहुमूल्य जीवनोपयोगी, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक व्याख्यानों को श्रवण करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। डा0 नीलेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रात: 4:30 बजे से 5:30 बजे तक वेद मांगलिकी शहनाई, प्रात: 5 बजे से 5:30 बजे तक उषा कीर्तन, प्रभातफेरी एवं बाल भोग, 6:36 बजे से बजे से 8 बजे तक समवेत विनती प्रार्थना, धर्म ग्रन्थ पाठ, आठ बजेक अल्पाहार, साढ़े आठ से साढे 11 बजे तक शोभा यात्रा साढ़े11 बजे से साढ़े 12 बज तक मातृ सम्मेलन साढे 12 से ढाई बजे तक धर्म सभा तथा ढाई बजे से मेउिकल कैम्प आयोजित होगा। एसपीआई काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने जिले वासियों से इस महाउत्सव में शामिल होने की अपील किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

