नईदिल्ली,30 नवंबर। आईपीएल 2026 से पहले भारत के कई स्टार बल्लेबाज बल्ले के साथ तूफान मचा रहे हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाज देख उनकी फ्रेंचाइजियों को आगामी आईपीएल 2026 से पहले खुशी हो रही होगी. ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद के एक नहीं बल्कि दो-दो बल्लेबाजों ने घरेलू टूर्नामेंट में शतक जड़कर तूफान मचा दिया है.
दरअसल, भारत में इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने आज यानी 30 नवंबर को झारखंड और त्रिपुरा के बीच खेले गए मैच में बतौर कप्तान शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
इस टी20 मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले के साथ तबाही मचा दी. ईशान ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 45 बॉल में शतक ठोक दिया. उन्होंने 45 बॉल में 9 चौके और 7 छक्कों की बदौलत अपना शतक पूरा किया. इस मुकाबले में ईशान किशन ने 50 बॉल में 10 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 113 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस दौरान ईशान का स्ट्राइक रेट 226.00 का रहा. इस पारी के साथ ईशान ने आगामी आईपीएल 2026 से पहले अपने फैंस और फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वो बल्ले के साथ क्या कर सकते हैं.
अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने विजय शंकर के 59, विक्रम कुमार दास और कप्तान मणिशंकर मुरा सिंह के 42-42 रनों की पारियों की बदौलत 182 रन बनाए. झारखंड़ ने इस लक्ष्य का पीछा 17.3 ओवर में 15 बॉल बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच को 8 विकेट से जीत लिया. झारखंड के लिए ईशान के अलावा विराट सिंह ने 53 रनों की पारी खेली.
आज ही के दिन सनराइजर्स हैदराबाद के एक अन्य बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बतौर पंजाब के कप्तान के रूप में बंगाल के खिलाफ शतक ठोका. उन्होंने 12 गेंद में फिफ्टी और 32 गेंदों में सेंचुरी लगाई. इस मुकाबले में अभिषेक ने 52 गेंदों पर 148 रन बनाए, जिसमें 16 छक्के और 8 चौके शामिल थे. इस मैच को पंजाब ने 112 रनों से जीत लिया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

