सी एच ओ आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहे
रतलाम, आरएनएस, 30, नवम्बर, नवम्बर। रतलाम जिले के जनपद पंचायत सभाकक्ष आलोट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एसडीएम आलोट रचना शर्मा , सी ई ओ जनपद पंचायत पूजा गुप्ता, सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसरे की उपस्थिति में की गई। बैठक के दौरान एस डी एम रचना शर्मा ने निर्देशित किया कि सभी सी एच ओ अपनी कार्य अवधि में अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पूरे समय उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान करें, सभी गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रथम त्रैमास में पंजीयन किया जाए, गर्भावस्था के दौरान कम से कम छह बार जांच की जाए, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की कम से कम नौ बार जांच की जाए , तथा शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल में पंजीयन किया जाए, कोई भी हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे , आयरन की कमी वाली महिलाओं को आयरन सुक्रोज अथवा एफ सी एम लगाकर मैनेजमेंट किया जाए। किसी भी अधिकारी कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर अवकाश स्वीकृत नहीं करे। सार्थक ऐप पर उपस्थित लगाई जाए , मातृ एवं शिशु मृत्यु जानकारी आवश्यक रूप से उपलब्ध की जाए। कार्य ना करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाए। आलोट के पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड ऑक्युपेंसी 100त्न रखी जाए। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लक्ष्य अनुसार स्क्रीनिंग का काम 7 दिसंबर तक पूरा किया जाए।
बीएमओ डॉक्टर देवेंद्र मौर्य ने बताया कि वर्तमान में आलोट विकासखंड में 15 ए एन एम के पद रिक्त है। बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत बरखेड़ा कला और भोजखेड़ी की उपलब्धि कम पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी टेली मेडिसिन के माध्यम से सेवाएं प्रदान करें , चिकित्सा अधिकारी पोस्टमार्टम और एमएलसी का कार्य ऑनलाइन मेडलेपर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही करें। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्ड आधारित सभी लेब जांच की जाए , आवश्यकता अनुसार दवाइयां की मांग करके मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाए। ओपीडी का फुट फॉल पूर्ण होना चाहिए। सार्थक पोर्टल पर उपस्थिती का वेरिफिकेशन हुए बिना किसी का भी वेतन अथवा मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। टीकाकरण की ड्यू लिस्ट आशा के पास होना अनिवार्य है, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम कम से कम 5 फॉलो अप होना अनिवार्य है। बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत डी बी टी कराया जाए। गर्भवती महिला के प्रसव के समय आशा कार्यकर्ता साथ में आए और आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति कराए ताकि समय पर भुगतान हो सके, बैठक के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील , डीपीएम डॉक्टर प्रमोद प्रजापति , जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, आशीष चौरसिया, पी. एम. डी. टी. कोऑर्डिनेटर जय सिंह सिसोदिया, बी. पी. एम. मुकेश राठौर, बी. सी. एम. कैलाश पाटीदार, जिला क्वालिटी मैनेजर श्रीमती मालती विजवल , विभिन्न चिकित्सा अधिकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, सुपरवाइजर आशा सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

