सुलतानपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख, बाल कल्याण समिति के मंत्री एवं अध्यक्ष, वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता, प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं श्री कसौधन वैश्य महासभा के चौधरी रहे राजेंद्र लोहिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। संघ के विभाग कार्यालय पर उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। संघ-विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्व.लोहिया से जुड़े संस्मरण साझा किए। भोलानाथ अग्रवाल ने कहा कि वह एक समर्पित निष्ठावान आदर्श स्वयंसेवक थे। कृपाशंकर द्विवेदी ने कहा कि उनका समर्पण सराहनीय रहा और वो संघ शाखा के नियमित सहभागी रहे। श्रीनाथ भार्गव ने उन्हें मृदुभाषी, सरल, अनुशासित एवं उत्तम व्यवहार का धनी बताया। डा हृदयराम यादव बोले कि उनका कार्य व्यवहार एवं जीवन सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय है। सभी उपस्थित स्वयंसेवकों ने चित्र पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार के विभिन्न दायित्वों के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

