जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। पवांरा थाना क्षेत्र के सहनी गांव के चारागाह में रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर में कुछ जगहों पर चोट के निशान मिलने की वजह से हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, उसकी पहचान नहीं हो सकी। रविवार की सुबह पवांरा के सहनी गांव के कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे तभी चारागाह में पडा शव दिखा। सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। माना यह जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश यहां पर फेंक दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से जानकारी जुटा रही है। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रहीं हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

