जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के पास एक युवक की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बेलाव निवासी 30 वर्षीय रोहित यादव पुत्र शिवशंकर यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित एक टावर कंपनी में कार्यरत था।बताया गया कि कुछ दिन पहले रोहित का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

