जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे लोगों पर हमला किया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने ढाई लाख रुपए नकद और दो सोने की चेन लूट लीं। घटना में दो बाराती घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। पीडित पक्ष ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।यह घटना नेवढिया क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव के उदयराज मिश्रा के बेटे की बारात से लौटते समय हुई। बारात 29 नवंबर को दुबेपुर गांव गई थी। रविवार सुबह बाराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। पीडि़तों के अनुसार जब उनकी गाडी दुबेपुर के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहा एक वाहन लगातार हॉर्न बजाकर साइड मांग रहा था। बाजार में रास्ता सकरा होने के कारण ड्राइवर ने जगह मिलते ही गाडी को साइड दे दी। इसके बावजूद, सामने से आई एक स्कॉर्पियो में सवार युवक ने ओवरटेक कर बारातियों की गाडी के सामने अपना वाहन खडा कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। जैसे ही बारातियों की गाडी दुबेपुर चौराहे के पास पहुंची, वहां पहले से लाठी-डंडों से लैस 8-10 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने बारातियों को घेरकर हमला कर दिया, जिससे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है। पीडित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी गाडी में रखे बैग से ढाई लाख रुपए नकद और दो सोने की चेन छीन ली गईं। इस संबंध में पीडित ने नंदलाल उर्फ नन्हे यादव, महेंद्र यादव , महेश यादव पुत्र रामदेव, अनिल यादव सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रामपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

