जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरा के पास रविवार को दो सगी बहनें सात वर्षीया नेहा और पांच वर्षीया नैना पुत्री राजेंद्र गौतम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया देवचंद की मूल निवासी हैं। राजा साहब पोखरा के पास किराए के मकान पर रहकर मजदूरी का काम करते है। राजेंद्र सुबह अपने काम के लिए निकल गए घर में केवल उसकी मां पूनम और छोटा बेटा शिवांश एक वर्षीस घर पर में मौजूद थे। बच्ची खेलते खेलते छत पर चली गई छत पर रेलिंग ना होने के कारण दोनों बच्चिया एक साथ नीचे गिर गई जिसमें नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि नैना का बांया पैर टूटा है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

