जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के अध्ययन केंद्र तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बनस्पति विज्ञान विभाग में परिचय समारोह आयोजित किया गया। केंद्र के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने इग्नू द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न कोर्सों, शैक्षणिक अवसरों तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका पूर्ण रूप से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. हरिवंश सिंह, सहायक समन्वयक, अध्ययन केंद्र 48017 ने किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) तैयार करने की प्रक्रिया, प्रश्नपत्र प्राप्त करने के उपाय तथा अध्ययन सामग्री से संबंधित संभावित कठिनाइयों के समाधान के बारे में उपयोगी निर्देश प्रदान किए। अध्यक्षता करते हुए प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाला संस्थान है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विविध कार्यकम विद्यार्थियों को उनकी रुचि व आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करते हैं। डॉ. सिंह ने इस अध्ययन केंद्र को क्षेत्रीय विद्यार्थियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवा रोजगार, कृषि और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं का निर्माण कर सकते हैं। द्वितीय सत्र नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रश्नोत्तर के रूप में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्न्त्रों के समाधान डॉ. मनोज कुमार , आशीष कुमार दुबे राजेश बहादुर सिंह तथा डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह ने प्रस्तुत किए। डॉ. सत्यम प्रजापति, प्रमोद कुमार सिंह, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

