जौनपुर 30 नवंबर (आरएनएस )। यातायात माह के अंतर्गत नगर वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया , शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा के चालकों, परिचालकों तथा यातायात पुलिस के अधिकारीध्कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी केराकत तथा सुशील कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात उपस्थित रहे। इस अवसर पर चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

