कुशीनगर, 30 नवम्बर (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों के सूची बद्धता हेतु जिला इम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 04 निजी चिकित्सालयों द्वारा इंपैनलमेंट कराने हेतु प्राप्त आवेदन के क्रम में चिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण कर किया गया। जिसमें 03 निजी चिकित्सालय आर.एस. हॉस्पिटल एनएच 28 कसया, बरदान हॉस्पिटल एनएच-28, कसया, सृष्टि हॉस्पिटल
फाजिलनगर, कुशीनगर को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही स्टार हॉस्पिटल कसया के आवेदन को मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण आवेदन को कमेटी द्वारा निरस्त कर दिया गया। बैठक में डॉ0 राकेश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत सदस्य, अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक पडरौना सदस्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 चंद्र प्रकाश सदस्य, सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

