कुशीनगर, 30 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोरी, टप्पेबाजी गिरोह के 07 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण तथा 1,92,500/- रुपये बरामद किया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 30 नवम्बर को थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 725/2025 व मु0अ0सं0 643/2025 से संबंधित चोरी, टप्पेबाजी से सम्बन्धित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व 1,92,500/- रुपये नकद बरामदगी की गयी। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी आपस में मिलकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, मेला, बाजार आदि में विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को निशाना बनाते है। तथा टप्पेबाजी, चोरी, जालसाजी कर उनके गहने, नकदी आदि छीन लेते हैं। चोरी का माल बेचकर प्राप्त रुपये को आपस में बाँट लेते हैं और इसी से अपने व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश डोम पुत्र खुड्डू निवासी मेहरा पुरवा चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया, विक्रम डोंम पुत्र जीवन लाल निवासी परशुराम चौराहा सीसी रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया, अतीश डोंम पुत्र बाकल डोंम उर्फ पितर देव निवासी छोटी बेवरी थाना गोला जनपद गोरखपुर, करन डोंम पुत्र भोला निवासी जमुना सदन चमटोली थाना कोतवाली जनपद देवरिया, दीपक पुत्र साजन निवासी जमुना सदन चमटोली थाना कोतवाली जनपद देवरिया, पवन पुत्र साजन निवासी जमुना सदन चमटोली थाना कोतवाली जनपद देवरिया, अमरेश डोम पुत्र विजय निवासी ब्लाक नम्बर 9 काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद देवरिया शामिल है। जिनके पास से 01 जोड़ी कान का झूमका (पीली धातू), दो अदद चैन (पीली धातू), एक अदद मंगलसूत्र (पीली धातू), एक जोड़ी पावजेब (सफेद धातू), एक जोड़ी पायल (सफेद धातू), एक लाकेट (पीली धातू) तथा 1,92,500/- नक़द बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

