मेरठ 30 नवंबर (आरएनएस ): अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ रमेश कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के द्वारा समाज के पिछडे गरीब व्यक्तियों तथा दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में सभी वर्ग के लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी पैरा लीगल वालेण्टियर्स स्कीम के अनुसार जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवकों का चयन किये जाने हेतु दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को दोपहर 01:30 बजे से चयन समिति द्वारा श्रीमान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के विश्राम कक्ष में साक्षात्कार लिया जायेंगा। उन्होने सभी सम्बन्धित आवेदकगण से पराविधिक स्वंय सेवकगण का मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर चयन किये जाने हेतु दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को समय दोपहर 01:30 बजे से आयोजित साक्षात्कार में समस्त प्रपत्रो सहित निर्धारित वेशभूषा में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

