मेरठ 30 नवंबर (आरएनएस ): प्र0 प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हस्तिनापुर मेरठ अरविन्द कुमार ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हस्तिनापुर, मेरठ में दिनांक 26 नवम्बर 2025 से दिनांक 28 नवम्बर 2025 तक मण्डल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुरादाबाद मण्डल की 03 टीम (मुरादाबाद, रामपुर, एवं सम्भल), सहारनपुर मण्डल की 01 टीम बरेली मण्डल की 02 टीम, मेरठ मण्डल की 02 टीम (बुलन्दशहर, हस्तिनापुर) ने प्रतिभाग किया। जिसका शुभारम्भ श्री सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेरठ के कर कमलो से किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में एथलीट (100 मीटर दौड, 200 मीटर दौड, 400 मीटर दौड, लम्बी कूद एवं उँची कूद), वालीबाल, एवं कबड्डी खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर दौड में रामपुर के श्री अचिन माहौर, 200 मीटर दौड में बरेली, के श्री सौरभ सिंह, 400 मीटर में बरेली के श्री अंकित सागर, लम्बी कूद में सम्भल के श्री शिव कुमार ने एवं उँची कूद एवं भाला फेंक में सहारनपुर के श्री विनित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही कबड्डी में हस्तिनापुर, मेरठ की टीम, बैडमिंटन में सहारनपुर की टीम एवं वालीबाल में मुरादाबाद टीम द्वारा जीत हासिल की गयी। विजयी टीमो एवं खिलाडियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी उप-निदेशक समाज कल्याण मेरठ मण्डल, मेरठ एवं प्रधानाचार्य जय़ प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हस्तिनापुर द्वारा प्रदान की गयी। पुरस्कार वितरण के पश्चात उप निदेशक समाज कल्याण मेरठ मण्डल, मेरठ एवं प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हस्तिनापुर, मेरठ द्वारा छात्रो को आगे बढने की प्रेरणा देते हुए खेलो का सफल समापन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

