मेरठ 30 नवंबर (आरएनएस ): क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 संजीव कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि ग्राम नंगलाताशी, कासमपुर जनपद मेरठ की भूमि पर युकेलिप्टिस के 20 पेडो को कटवाने की नीलामी ग्राम नंगलाताशी कासमपुर जनपद मेरठ स्थित 50 शैय्या चिकित्सालय भवन की भूमि पर दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे नामित समिति द्वारा की जायेगी। नियम व प्रतिबंध हेतु कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

