मेरठ 30 नवंबर (आरएनएस )। मेरठ वाद यंत्र निर्माता व विक्रेता व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह उपस्थित रहे। उन्होने बैंड इंडस्ट्री को पहला जीआई टैग (बिगुल) मिलने पर शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।
इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से दीपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी बताया कि अब आप लोगों की एसोसिएशन यानी मेरठ वाद यंत्र निर्माता व विक्रेता एसोसिएशन ही बिगुल बनाने के लिए सर्टिफिकेट देगी और केवल आपकी ही एसोसिएशन बिगुल का जीआई टैग का सर्टिफिकेट देने के लिए ही योग्य है।
इस बैठक में समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष मोहित चोपड़ा ओडीओपी में बैंड एसोसिएशन को सम्मिलित करने का आग्रह जिलाधिकारी से किया। महासचिव हाजी रहमतुल्लाह ने इस बैंड उद्योग के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए आग्रह किया। बैठक मैं बैंड उद्योग से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

