लखनऊ 30 नवंबर (आरएनएस )। थाना पारा क्षेत्र सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तिकोनिया से नहर तिराहा जाने वाली सड़क पर कुल्हण कट्टा मोड़ के सामने स्थित नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। दिनांक 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 07 बजे स्थानीय लोगों ने नाली में पड़े शव को देखा और इसकी जानकारी तत्काल थाना पारा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना पारा की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और प्रथमदृष्टया निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत होती है। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की पहचान हेतु उपस्थित लोगों और आसपास के निवासियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं सका।पुलिस ने आगे की जांच के दौरान मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले मोबाइल फोन से परिजनों के नंबर प्राप्त हुए। फोन नंबरों पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान रामसागर पुत्र लठ्ठा निवासी टडिय़ावां, जनपद हरदोई के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामसागर पारा क्षेत्र में रहने वाले विजय श्रीवास्तव के यहां काम करता था और वह शराब पीने का आदी था।सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने स्थल निरीक्षण के बाद पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पारा पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

