लखनऊ 30 नवंबर (आरएनएस )। चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने फुटओवर ब्रिज के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पार कर रही एक महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज 30 नवंबर 2025 को प्रात: लगभग 10:15 बजे पुलिस को राहगीरों से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन के ठीक सामने एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है, जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों, स्थानीय निवासियों और मृतका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतका संगीता रावत, पत्नी स्वर्गीय सुनील कुमार रावत, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी आदर्श नगर शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव थीं। वह लखनऊ में यूनानी हॉस्पिटल के पास अपनी मौसी की बेटी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। रविवार सुबह संगीता रावत अपने दो बच्चों और भाई के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन की ओर वापस घर जाने के लिए निकली थीं।चारबाग स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पार करते समय यूपी रोडवेज की बस संख्या क्क 32 रूहृ 9180 तेज रफ्तार में आई और संगीता रावत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मृतका का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल रोडवेज बस और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

