लखनऊ 30 नवंबर (आरएनएस )। दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 29 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 08:15 बजे ग्राम बरावन कला निवासी शिवम मौर्या थाना स्थानीय पहुँचे और अपनी 15 वर्षीय पुत्री प्रगति उर्फ प्रतिज्ञा की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी।शिवम मौर्या ने बताया कि वह गुरुवार को टाइल्स का काम करने बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और पुत्री प्रगति मौजूद थीं। शाम करीब 5:30 बजे पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि प्रगति ने घर में लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। घटना पता चलते ही पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बच्ची को नीचे उतारा और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा पूरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतका कक्षा 9 की छात्रा थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और परिजनों से विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फांसी लगाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियों पर और प्रकाश पड़ेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

