कोतवाली के शिवा कालोनी में हुआ कार्यक्रम
मिशन शक्ति फेज पांच:
बस्ती 30 नवंबर (आरएनएस)। बहु-बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति के व्यापक उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना, उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने की बात कही गई ।कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल रूप से सुरक्षित रहने की शपथ दिलाई गई।उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुएएसएचओ डा. शालिनी सिंह ने कहा कि डिजिटल दुनिया में सुविधाएँ हैं, तो खतरे भी हैं। अपनी निजी जानकारी, विशेष रूप से बैंक डिटेल्स और ओटीपी , किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले दस बार सोचें। आपका एक छोटा-सा विवेक आपको बड़ी आर्थिक और मानसिक क्षति से बचा सकता है।कोतवाली के शिवा कालोनी में बहु-बेटी सम्मेलनÓ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य फोकस महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों और डिजिटल फ्राड से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना रहा। इस दौरान मुख्य आरक्षी शांति यादव ,आरक्षी सुनीता राणा, पीआरडी सुधा, दुर्गावती की बहू बेटी सम्मेलन एवं जन चौपाल के आयोजन में सराहनीय भूमिका रही।लगभग 50 की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में व विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पावर लाइन की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

