प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। प्रयागराज में 01 नवंबर से 30 नवंबर तक चले यातायात जागरूकता अभियान का भव्य समापन समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार (आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एन. कोलांची (अपर पुलिस आयुक्त), डॉ. अजय पाल शर्मा (अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था), मनीष कुमार (पुलिस उपायुक्त नगर), कुलदीप गुनावत (पुलिस उपायुक्त गंगानगर), विवेक चंद यादव (पुलिस उपायुक्त यमुनानगर) एवं नीरज कुमार पांडे (पुलिस उपायुक्त यातायात) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, एनसीसी के छात्र-छात्राएं, वरिष्ठ समाजसेवी, रघुनाथ द्विवेदी (अध्यक्ष टेंपो-टैक्सी यूनियन), उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वाइस चेयरमैन आर.एस. वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार) सहित समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
समापन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार ने समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में यातायात अनुशासन, नारी सुरक्षा, मिशन शक्ति तथा साइबर अपराध से बचाव को लेकर एक सशक्त जन-आंदोलन रहा।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि थाना प्रभारियों एवं यातायात विभाग के निरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक इंद्रपाल वर्मा व उनकी टीम के सहयोग से कुल 12,780 जागरूकता शपथ-पत्र भरवाए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को औपचारिक रूप से सौंपा गया। उक्त भव्य समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी, उप-प्राचार्य, कन्या पी.जी. कॉलेज, प्रयागराज द्वारा अत्यंत सरल, प्रभावशाली एवं सराहनीय रूप में किया गया। समिति की ओर से योगदान देने वालों में प्रमुख रूप से अजीत कुमार सिन्हा, लक्ष्मीकांत मिश्रा (एडवोकेट-विधि सलाहकार), संजय उपाध्याय, आर.ए. फारुकी, रामबाबू सिंह, मनीष विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, प्रेमचंद स्वर्णकार, जितेंद्र श्रीवास्तव, संदीप सोनी, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, सुधीर प्रजापति, बलवंत विश्वकर्मा सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

