पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति की शिकायत पर धमकी का आरोप
प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। कौडि़हार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव के पति कुंदन कुमार सिंह की शिकायत पर की गई है। कुंदन सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें शपथ पत्र देने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के फतूहापुर निवासी कुंदन कुमार सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे वह शहर से अपने घर फतूहापुर जा रहे थे। रास्ते में चफरी, नवाबगंज निवासी मोहम्मद असलम और मोहम्मद फैज ने उनकी गाड़ी रोक ली और उन्हें नीचे उतार लिया।
कुंदन सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे कौडि़हार ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर के खिलाफ दर्ज मामले में कोर्ट में शपथ पत्र देने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो असलम और फैज ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। कुंदन सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शउल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर पहले से ही जेल में बंद हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

