प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) द्वारा एस आई आर अभियान के तहत पार्टी कार्यालय पर कैंप लगाकर लोगों का ऑफलाइन फॉर्म भरवाया गया। काफी अधिक संख्या में लोग फॉर्म ले गए हैं लेकिन अभी तक फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। उनसे कहा जा रहा है जल्द से जल्द निर्धारित समय के अंदर फॉर्म जमा कर दें।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद, महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, इफ्तेखार अहमद ,अदीब अली, ज़ुबैर अहमद, जहूर खान, मोहम्मद शाहनवाज, एजाज़ अहमद नक़वी, फरहत सिद्दीकी, रियाज़ुल हक़ चौधरी, मोहम्मद नसीम गुड्डू भाई, मोहम्मद साहबान, एजाज़ अहमद नक़वी आदि लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

