सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में विधान परिषद की ”याचिका समितिÓÓ की बैठक आयोजित
प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में रविवार को संगम सभागार में जनपद प्रयागराज, कौशाम्बी व फतेहपुर के सम्बंधित अधिकारीगणों के साथ विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक आयोजित की गयी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने सभापति, विधान परिषद सदस्यों को अंगवस्त्र व मोमेण्टों भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के प्रकरणों की समीक्षा की गयी।
बैठक में सभापति ने समय- समय पर उठाए गए जनहित के प्रकरणों से सम्बन्धित विषयों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। समिति ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली बिल राहत योजना 2025 सरकार की प्रमुख योजना है। उन्होंने इस योजना का आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सके।
समिति की बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों, पार्क के सौन्दर्यीकरण आदि के संबंध में नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा से समिति ने जानकारी प्राप्त की।
सभापति ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स व स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराया जाय।
बैठक के अंत में डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभापति श्री अग्रवाल एवं समिति के अन्य सदस्यों को आश्वस्त किया कि आज बैठक में समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, के0पी0 श्रीवास्तव, अनु सचिव रविन्द्र भाई पटेल, जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगण सहित सम्बंधित जिलों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

