प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। एसआईआर अभियान में लगने के साथ साथ भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 128वे संस्करण को सुना। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एसआईआर अभियान के निरीक्षण के तहत विभिन्न बूथों पर जनता को जागरूक करने के दौरान बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी बूथ पर मन की बात सुना।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लोगों को एसआईआर को लेकर जागरूक करने की बात कहते हुए मन की बात के 128वे संस्करण को लेकर कहा कि मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल, अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण, संविधान दिवस, वन्देमातरम के 150 वें साल के पूरे होने, इसरो के तकनीकी कार्यक्रम व शहद की मिठास व इसके माध्यम से युवाओं किसानों को मिल रहे फायदे रोजगार को लेकर प्रेरणादायक बातें कही।
डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, देवेश सिंह, रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, अरुण पटेल, मोहित गुप्ता, संजय पासवान, प्रवीण भारती, विश्वास श्रीवास्तव आदि ने मन की बात सुना।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

