इंस्पेक्टर समेत पुलिस कर्मियों ने धूमधाम से की विदाई
प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। रविवार को थाना होलागढ़ में कार्यरत राम विशाल विश्वकर्मा और फूलचंद जो कि यूपी होमगार्ड में सेवा दे रहे थे सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आज थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रखा गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मी और उत्तर प्रदेश होमगार्ड डीआईजी स्टेनो उपेंद्र नाथ ओझा व पीसी शरद कुमार तिवारी, पीसी होरी लाल, कमला प्रसाद पांडे, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक तिवारी, इंद्रजीत सिंह, रामसागर मिश्र, विनोद कुमार सहित समस्त होमगार्ड ने राम विशाल विश्वकर्मा और फूलचंद को माला, शाल व पुष्पगुच्छ देकर की विदाई दी। होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने सेवानिवृत हुए होमगार्ड की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवानों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपना फर्ज निभाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

