रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज
प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। चौधरी नौनिहाल क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 160 रन से हराकर रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबले अपने नाम किया। इस जीत में (जमान 86 रन, 93 गेंद, दस चौके), सचिन मिश्रा (85 रन, 77 गेंद, 11 चौके, एक छक्का एवं एक विकेट) और अक्षत केसरवानी (5-0-17-4) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 283 रन (जमन 86, सचिन मिश्रा 85, मधुकर शुक्ला 31, अनमोल यादव 22, अविनाश यादव, मोहम्मद अर्श, विकास यादव, शिवम केसरवानी व आर्यन प्रजापति एक-एक विकेट) बनाकर विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 26.5 ओवर में 123 रन (आदित्य विक्रम बिंद 28, विकास यादव 21, मोहम्मद अर्श 17, अक्षत केसरवानी 4/17, उपेंद्र सिंह यादव 2/15, सचिन मिश्रा 1/07) पर समेट दिया। मैच में खुर्शीद अहमद व प्रितेश सोनकर अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक और लीग समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश द्विवेदी का इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने दोनों टीम से परिचय कराया। एसीए के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मण्डल) ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर नारायण जी गोपाल, मोहम्मद आसिफ, सोमेश्वर पांडेय, सत्यव्रत सहाय, अजय कुशवाहा, अभिनव गोपाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

